
बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश, अतीक के भाई से मिलने वाले STF की रडार पर
AajTak
प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई. उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद के कहने पर बरेली जेल में उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई. इस जेल में अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद बंद है. बरेली जेल में अशरफ से मिलने के बाद शूटरों का नाम और पूरा प्लान तय हुआ था.
पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक, वकील सदाकत के हॉस्टल रूम में ही बाकी शूटरों की मीटिंग हुई थी. पूछताछ में सदाकत ने बताया कि साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची. उसके कहने पर दो लोग बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने पहुंचे थे. जहां शूटरों का नाम और हत्या का पूरा प्लान तैयार हुआ. बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने बरेली जेल में अशरफ से मिलने वालों का ब्यौरा मांगा है.
बरेली में डीएम और एसएसपी ने जेल में छापा भी मारा. इस जेल में अतीक अहमद भी पहले बंद रह चुका है. डीएम एसएसपी ने अशरफ समेत सभी बैरक की तलाशी ली और अशरफ से मिलने वालों की जांच के आदेश दिए. हाई अलर्ट सुरक्षा में है अतीक का भाई
बरेली जेल में बाहुबली अतीक अहमद का भाई पूर्व विधायक अशरफ को जिस बैरक में रखा गया है, वहां हाई अलर्ट रखा गया है. इस घटना के बाद से सुरक्षा को भी बदला जा चुका है. अशरफ की निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं. एसटीएफ ने भी बरेली में ढेरा डाला है. इसके अलावा कई अन्य सुरक्षा एंजेसियों ने भी बरेली में तैनाती की है. चर्चा यह भी आ रही है कि अतीक अहमद के भाई और कई अन्य कैदियों को बरेली से शिफ्ट करके दूसरी अन्य जेल में भेजा जा सकता है. हालांकि इस संबंध में बरेली प्रशासन के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया.
क्या है मामला?
प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अजाम दिया. उमेश की हत्या का आरोप अतीक अहमद पर लग रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










