
बनने वाला है रिकॉर्ड... सिर्फ एक कदम दूर, निफ्टी 26000 के पार, झटके में 3 लाख करोड़ की कमाई
AajTak
Stock Market Updates: निफ्टी मनोवैज्ञानिक स्तर 26000 को एक बार फिर पार करने में सफल रहा. निफ्टी ऑल टाइम हाई के केवल से सिर्फ 1 फीसदी दूर है. इस तेजी से निवेशकों को करीब 3.16 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार (Share Market) का आगाज थोड़ा सुस्त था, लेकिन अंजाम बेहतरीन रहा. सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) करीब 388 अंक उछलकर करीब 84,950 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी (Nifty) ने 103 अंकों की मजबूती के साथ 26,013 के स्तर पर बंद हुआ.
दरअसल, 17 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली. Sensex लगातार छठे दिन उछाल के साथ बंद हुआ. निफ्टी मनोवैज्ञानिक स्तर 26000 को एक बार फिर पार करने में सफल रहा. निफ्टी ऑल टाइम हाई के लेवल से सिर्फ 1 फीसदी दूर है. इस तेजी से निवेशकों को करीब 3.16 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. यानी मार्केट कैप में इतना इज़ाफा हुआ है.
कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर में मजबूती दिखने को मिली, Nifty PSU Bank Index करीब 1.09% उछला. इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.83 फीसदी और प्राइवेट बैंक सेक्टर्स में 0.79% की बढ़त रही.
अन्य सेक्टर्स जैसे ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, ऑयल & गैस, हेल्थकेयर, मीडिया, FMCG, IT और फार्मा में भी हल्की बढ़त देखने को मिली. सोमवार को कुल 4,497 शेयरों में कारोबार हुआ, इनमें से करीब 2,091 शेयर बढ़त में बंद हुए, 2,200 शेयर गिरावटी रहे, जबकि 206 शेयर स्थिर बंद हुए. कारोबार के दौरान 177 शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ.
इस तेजी के तीन कारण...
1. बैंकिंग शेयरों की जबर्दस्त रैली बैंकिंग सेक्टर में बुलिश का रुझान रहा, क्योंकि Reserve Bank of India (RBI) ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस कदम से निर्यातकों की चिंताओं में कमी आई और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ गई. बैंक निफ्टी ने भी सोमवार को ऑल टाइम पर हाई पहुंच गया. बैंक निफ्टी 445 अंक चढ़कर 58962 अंक पर बंद हुआ.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












