
'...बधाई के नारे सुनता हूं, तो जिम्मेदारी का अहसास होता है', जन्मदिन पर बोले अखिलेश यादव
AajTak
सपा प्रमुख ने कहा, 50, 51, 52 जितना भी जीवन आगे जाएगा, उससे अब कम ही बचा है. इसलिए संकल्प ले लिया है कि जो रास्ता नेताजी ने बनाया, दिखाया लोहिया के सिद्धांत, जेपी के सिद्धांत पर चलकर किसान और गरीब की खुशहाली के लिए काम होगा.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर खास बातचीत की. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे 50 से जन्मदिन पर, जिन सभी ने मुझे बधाई दी उसके लिए धन्यवाद देता दूं. सपा प्रमुख ने कहा, जन्मदिन जरूर है, लेकिन जब मुझे बधाई के नारे सुनाई देते हैं तो उतनी ही जिम्मेदारी का अहसास भी होता है.
सपा प्रमुख ने कहा, 50, 51, 52 जितना भी जीवन आगे जाएगा, उससे अब कम ही बचा है. इसलिए संकल्प ले लिया है कि जो रास्ता नेताजी ने बनाया, दिखाया लोहिया के सिद्धांत, जेपी के सिद्धांत पर चलकर किसान और गरीब की खुशहाली के लिए काम होगा.
केंद्र सरकार पर बोला हमला अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में बदलाव होना है, क्योंकि सरकार के पास जवाब नहीं है. आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. किसान की आय दोगुना नहीं हुई. बिजली की दर महंगी हुई है. इस मुनाफे का फायदा किसे हो रहा है? सरकार को मजबूरी में 2000 का नोट बंद करना पड़ा, अब सरकार बताए कि जो 2000 में चिप लगी थी उससे जमीन में गड़े नोट ढूंढ लिए क्या? किन बैंकों में सबसे ज्यादा 2000 के नोट जमा हुए इन सब के जवाब नहीं हैं. CM योगी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
इसके अलावा राज्य की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा, सरकार बताए कि इनकी पुलिस 50 किलो चांदी के साथ पकड़ी गई, अधिकारी व्हाट्सएप करते हैं. क्या योगी मॉडल है, कस्टोडियल डेथ सबसे ज्यादा है. मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने एक लड़की को आत्मदाह करना पड़ा. किस कानून व्यवस्था की ये लोग बात करते हैं. इसके अलावा राज्य में इंवेस्टमेंट को लेकर जो गरीबी, महंगाई बढ़ा रहे हैं. इन्वेस्टमेंट के बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं, जिन्होंने एमओयू किए. उन्हें अब अधिकारी ढूंढ रहे हैं. सरकार के पास इन सब के जवाब नहीं हैं.
मणिपुर में जारी हिंसा पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी. सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका यह नतीजा है. पीएम मोदी के 7 जुलाई वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव बोले कि बनारस के लोग जानते हैं कि बनारस कितना क्योटो बना. जहां गरीब आदमी सावन में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पैसा देना पड़ेगा. क्या मंदिर व्यापार का केंद्र बन चुका है. क्या अब प्रचार होगा?

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









