
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों भक्त पहुंचे, 40 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
AajTak
उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से दर्शकों की मौजूदगी में खोले गए. मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई और हजारों श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं कि यात्रा सबकी अच्छी हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











