
बदायूं सीट को लेकर चाचा-भतीजे में तकरार? बेटे आदित्य को उतारना चाहते हैं शिवपाल, लेकिन पार्टी नहीं राजी
AajTak
शिवपाल और आदित्य यादव दोनों में से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य अपनी सभी जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में कहते नजर आ रहे हैं कि भतीजे(अखिलेश) ने चाचा को बदायूं में फंसा दिया है और शिकंजा इतना कस दिया है कि चाचा निकल नहीं पा रहे हैं.
अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच संबंध कैसे हैं, इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती हैं, लेकिन चाचा भतीजे अपने संबंध मधुर ही बताते हैं. 20 फरवरी को धर्मेंद्र यादव का बदायूं से टिकट काटकर शिवपाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर भी यह चर्चा होने लगी. अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव की मर्जी के खिलाफ जाकर उनको बदायूं से प्रत्याशी बनाया है. इस बात का खंडन शिवपाल ने तो नहीं किया लेकिन टिकट मिलने के 24 दिन बाद जब शिवपाल यादव बदायूं आए तो उन्होंने मीडिया से पहले दिन से ही यह कहना शुरू कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, बल्कि उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर जाकर समाजवादी को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते थे. लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हमें यहां का प्रत्याशी बना दिया है.
चुनाव प्रचार में शिवपाल यादव के साथ उनके बेटे आदित्य यादव साथ घूम रहे थे. पहले दौर के बाद ही बदायूं में आदित्य यादव के प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा होने लगी यह चर्चा समाजवादी के मंच से बदायूं के नेता करने लगे. धर्मेंद्र यादव जब चाचा शिवपाल यादव के चुनाव प्रचार के लिए बदायूं आए तो उन्होंने भी मंच से शिवपाल की जगह आदित्य यादव के लिए माहौल बनाया. शिवपाल यादव लगातार मीडिया से यही कहते नजर आ रहे हैं कि प्रत्याशी वह होंगे या उनका बेटा या कोई और समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी.
आदित्य यादव के नाम की चर्चा
शिवपाल यादव ने कभी अपने मुंह से आदित्य यादव का नाम नहीं लिया उन्होंने बस यही कहा कि बदायूं की जनता युवा चाहती है और बदायूं के समाजवादी नेता मंच से आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आदित्य यादव को अघोषित रूप से घोषित प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. इस पूरी पटकथा में शीर्ष नेतृत्व की तरफ से अभी तक कोई भी ऐसे संकेत नहीं दिए गए कि बदायूं का प्रत्याशी बदला जाएगा.
भाजपा लगा रही चाचा के मैदान छोड़ने का आरोप
शिवपाल और आदित्य यादव दोनों में से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य अपनी सभी जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में कहते नजर आ रहे हैं कि भतीजे(अखिलेश) ने चाचा को बदायूं में फंसा दिया है और शिकंजा इतना कस दिया है कि चाचा निकल नहीं पा रहे हैं. चाचा को बदायूं में हार दिखने लगी है जिसकी वजह से चाचा मैदान छोड़कर भाग रहे हैं और अपनी जगह अपने बेटे को आगे कर रहे हैं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







