
बदलती लाइफस्टाइल में क्या हैं हेल्थ को लेकर रिस्क फैक्टर्स, देश के दिग्गज डॉक्टर्स से जानें
AajTak
वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर आजतक के आयोजिम 'हेल्थ समिट 2025' के मंच पर आमंत्रित रहे देश के जाने-माने डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स- फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ, इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एवं बायलरी साइंस से प्रो. (डॉ.) एस के सरीन, दिल्ली एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव और मैक्स हेल्थकेयर से कार्डियेक साइंसेज के प्रिसिंपल डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कुमार. भारत में तेजी से बढ़मे हृदय रोग और खुद को स्वस्थ रखने को लेकर क्या कुछ है उनका कहना, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










