
बढ़ती ठंड बढ़ा रही सांस के लिए मुसीबत, 370 AQI में जॉगिंग कर रहे दिल्लीवासी, आज भी बुरा हाल
AajTak
दिल्ली में तमाम प्रयासों के बावजूद हवा बेहद खराब बनी हुई है. रविवार को कर्तव्य पथ पर लोग जॉगिंग करते दिखे, जबकि यहां AQI 370 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ. शनिवार को भी दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन 'बहुत खराब' रही और 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 'गंभीर' स्तर का AQI रिकॉर्ड किया.
तमाम जागरूकता अभियानों, सरकारी पहलों और अदालती सख्ती के बावजूद आज राजधानी दिल्ली की हवा बेहद खराब है और यही हकीकत है. इसके बावजूद रविवार को कुछ लोग कर्तव्य पथ पर जॉगिंग करते दिखे. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 दर्ज किया गया, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) 'बहुत खराब' श्रेणी में रखता है.
शनिवार को 'बहुत खराब' रही दिल्ली की हवा
एक दिन पहले शनिवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही. शहर के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 'गंभीर' (Severe) श्रेणी का AQI दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है.
दिल्ली में तीन दिन तक लगातार हवा 'गंभीर' श्रेणी में थी, लेकिन शुक्रवार को इसमें मामूली सुधार हुआ और औसत AQI 387 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. शनिवार को भी 24 घंटे का औसत AQI 386 रहा, जो CPCB के 4 बजे वाले बुलेटिन के मुताबिक 'बहुत खराब' श्रेणी ही है.
बवाना का हाल सबसे बुरा
शहर के कई इलाकों में हवा और जहरीली रही. 16 स्टेशनों ने शनिवार को 'गंभीर' स्तर क एयर क्वालिटी दर्ज किया. CPCB के समीर ऐप के अनुसार, बवाना में AQI सबसे ज्यादा 443 रहा, जबकि वजीरपुर में यह 434 दर्ज किया गया. PM10 और PM2.5 (10 और 2.5 माइक्रोमीटर वाले कण) शहर में प्रदूषण के मुख्य कारण बने हुए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










