
बढ़ती गर्मी के बीच मौसम पर आई गुड न्यूज! अगले 3 दिन में दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट
AajTak
Rain Prediction: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 और 18 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
Weather Forecast Updates: राजस्थान, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्य सूरज की तपिश से बेहाल हैं. 15 मार्च से पहले ही गर्मी तेवर दिखा रही है. बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच मौसम को लेकर अच्छी खबर आई है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने राजस्थान, बिहार, गुजरात, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 और 18 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं, आज (मंगलवार), 14 मार्च के मौसम की बात करें तो बादलों का पहरा देखने को मिल सकता है. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद 17 से 18 मार्च को देश की राजधानी में रिमझिम बारिश हो सकती है.
IMD के मुताबिक, देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आस-पास के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. इन राज्यों में ये स्थिति आने वाले दिनों तक जारी रहेगी. स्काईमेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अभी दो दिन गर्मी रहेगी लेकिन उसके बाद बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी.
स्काईमेट के मुताबिक, बिहार में भी 16 मार्च 2023 से मौसम बदलेगा. राज्य के दक्षिणी भाग और उत्तर पश्चिम भागों के एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. ताजा मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकतम तापमान में अगले तीन दिन कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी 17 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी.
स्काईमेट ने पश्चिमी हिमालय, उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज यानी 14 मार्च को छिटपुट बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई है. वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि उत्तर पश्चिमी मध्य भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है. कोंकण के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










