
बड़े मियां बने छोटे मियां! तमिलनाडु में कैसे नंबर 2 और 3 की पार्टी बनीं कांग्रेस-भाजपा?
AajTak
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति ने काफी करवट बदल ली है. अब जब चुनावी तारीख नज़दीक है, तब गठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है और हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पार्टियां तमिलनाडु में नंबर 2 या नंबर 3 की पार्टी ही बनकर उभरी हैं.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है और हर किसी की नज़र पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की टक्कर पर टिकी है. लेकिन इससे इतर दक्षिण के राज्यों में भी कांटे का मुकाबला चल रहा है. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति ने काफी करवट बदल ली है. अब जब चुनावी तारीख नज़दीक है, तब गठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है और हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पार्टियां तमिलनाडु में नंबर 2 या नंबर 3 की पार्टी ही बनकर उभरी हैं.डीएमके और कांग्रेस में क्या हुआ बंटवारा? तमिलनाडु की सत्ता में वापसी की राह देख रही डीएमके इस बार भी कांग्रेस के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस और डीएमके के बीच लंबे वक्त से सीटों को लेकर तनातनी चल रही थी. क्योंकि डीएमके कम से कम इतनी सीटों पर लड़ना चाहती थी ताकि वो अकेले दम पर बहुमत ला सके. अब डीएमके और कांग्रेस के बीच जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार कांग्रेस को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए कुल 25 विधानसभा सीटें मिलेंगी. इसके अलावा कन्याकुमारी में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस को मौका मिलेगा. कांग्रेस पार्टी ने डीएमके से राज्यसभा सीट की भी मांग की थी, हालांकि अभी तक इसपर मुहर नहीं लगी है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यसभा सीट भी कांग्रेस को मिल जाएगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले 40 सीटों की मांग रखी गई थी, लेकिन डीएमके 20 से अधिक सीटें नहीं देना चाहती थी. लेकिन अब जाकर बात 25 विधानसभा सीटों पर बन गई, लेकिन लोकसभा-राज्यसभा सीट भी कांग्रेस को मिल ही गई. डीएमके की ओर से इनके अलावा लेफ्ट पार्टियों, वाइको समेत अन्य कुछ दलों को भी कुछ सीटें दी गई हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










