
बड़ी साजिश की फिराक में थे दोनों चीनी नागरिक, नोएडा पुलिस को मिला खुफिया इनपुट
AajTak
13 जून को बॉर्डर से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, भारत में नेपाल बॉर्डर के रास्ते आए दो चीनी घुसपैठियों को नोएडा में पनाह दी गई थी.
इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए दो चाइनीज के मामले में नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब नोएडा पुलिस को दोनों चाइनीज युवकों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर इनपुट मिला है. इसके बाद बुधवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उस फ्लैट पर छापा मारा, जहां ये दोनों युवक 15 दिन रुके रहे. पुलिस यहां जांच कर रही है.
इससे पहले पुलिस ने दोनों चाइनीज युवकों को नोएडा में पनाह देने वाले युवक और युवती को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है कि चाइनीज युवकों के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं. बुधवार को ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक की पुलिस और आलाधिकरियों ने घड़बड़ा में स्थित चाइनीस क्लब में छापा मारा.
चाइनीज युवकों के बारे में मिला बड़ा इनपुट
इसके अलावा, युवक-युवती के फ्लैट की भी जांच की जा रही है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्लब में लगातार जांच की जा रही है. पुलिस को दोनों चाइनीज युवकों के संबंध में एक बड़ा इनपुट मिला है.
नोएडा में 15 दिन तक रुके रहे चीनी नागरिक
बता दें कि 13 जून को बॉर्डर से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, भारत में नेपाल बॉर्डर के रास्ते आए दो चीनी घुसपैठियों को नोएडा में पनाह दी गई थी. चीनी नागरिक को पनाह देने वाले सूफई केले को उसकी प्रेमिका पेटेकह के साथ गिरफ्तार किया गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










