
बज गए सायरन... दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हुई युद्ध के हालात से निपटने की मॉक ड्रिल
AajTak
दिल्ली के खान मार्केट में बुधवार को एक मॉक ड्रिल की गई, जिसमें सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों ने भाग लिया. नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भी शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी. इसी प्रकार, बेंगलुरु के हलसूरु झील, जयपुर के एमआई रोड, पुणे के काउंसिल हॉल और हैदराबाद के काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर आज देशभर में एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात और दुश्मन के हवाई हमलों के वक्त तैयारियों को परखना और आम जनता को जागरूक करना है.
बीजेपी मुख्यालय में भी की जाएगी मॉक ड्रिल
दिल्ली के खान मार्केट में बुधवार को एक मॉक ड्रिल की गई, जिसमें सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों ने भाग लिया. नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भी शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी. इसी प्रकार, बेंगलुरु के हलसूरु झील, जयपुर के एमआई रोड, पुणे के काउंसिल हॉल और हैदराबाद के काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
पंजाब के अमृतसर में पुलिस और सिविल डिफेंस टीमों ने मिलकर यह अभ्यास किया. वहीं मुंबई में क्रॉस मैदान और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर मॉक ड्रिल के जरिए हमले से निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया गया.
मुंबई में रेलवे ने आयोजित की ड्रिल मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल निला ने जानकारी दी कि सिविल डिफेंस यूनिट की ओर से CSMT पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान रेलवे की तत्परता का प्रदर्शन किया गया और आम जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया गया.
मुंबई के अलावा कल्याण में भी मॉक ड्रिल की गई और नागरिकों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया. हरियाणा में 'ऑपरेशन अभ्यास' नाम से राज्यव्यापी मॉक ड्रिल की गई, जिसमें ब्लैकआउट अभ्यास और आम नागरिकों की भागीदारी भी शामिल रही.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










