
'बजरंग पूनिया की क्या हैसियत है...', पहलवानों पर बृजभूषण सिंह ने फिर साधा निशाना
AajTak
पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे बाबा गोंडा के सबसे पहले विधायक थे. 14 साल जेल में कटे हैं, पवन खेड़ा आज के कांग्रेसी हैं, हम पहले के. हमारा परिवार कांग्रेस में था. उन्होंने कहा कि आंदोलन का हुआ होगा नुकसान औऱ क्या पता फायदा भी हुआ हो.
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर निशाना साधा है. गोंडा के नंदनी नगर स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुएउन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट नायक नहीं, खलनायक हैं. ये लोग हरियाणा के और खिलाड़ियों के खलनायक हैं. उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया की क्या हैसियत है, जो मुझसे बात करेंगे? जिस आदमी ने अपने पत्नी का इस्तेमाल किया. केवल कुश्ती संघ के पद के लिए, राजनीति और कांग्रेस के लिए अपनी पत्नी का इस्तेमाल कर दिया.
सिंह ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा इसको भुनाना चाहते हैं. उन्होंने पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया था. जो वजन यहां से छिपा कर गई थी (विनेश), वही वजन वहां उनका काल बन गया. इन लोगों ने अगर आंदोलन न किया होता तो कम से कम पांच मेडल कुश्ती में आते. इन लोगों के हटने के बाद अगले ओलंपिक में 5 मेडल कुश्ती के आएंगे. मैं कुश्ती संघ से हट चुका हूं, लेकिन फिर भी आश्वासन देता हूं कि इन लोगों के हटने के बाद विशेषकर हरियाणा के बच्चे अगले ओलंपिक में कम से कम 5 गोल्ड मेडल लेकर आएंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सफाई देते-देते पूरा चुनाव खत्म हो जाएगा. क्योंकि खेल के मामले में हरियाणा देश का मुकुट है. इन्होंने खिलाड़ियों के साथ अत्याचार किया, खिलाड़ियों को बदनाम किया है. बहन बेटियों की इज्जत खराब की है. बहन बेटियों को बदनाम किया है. आज महिला खिलाड़ी सिर उठाकर नहीं चल पा रही हैं, जिसका कारण बजरंग पूनिया, विनेश, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पार्टी है.
पवन खेड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे बाबा गोंडा के सबसे पहले विधायक थे. 14 साल जेल में कटे हैं, पवन खेड़ा आज के कांग्रेसी हैं, हम पहले के. हमारा परिवार कांग्रेस में था. उन्होंने कहा कि आंदोलन का हुआ होगा नुकसान औऱ क्या पता फायदा भी हुआ हो. करण भूषण (बेटे) सांसद बन गए और हम भी रिटायर नहीं हुए हैं. हो सकता है कुछ दिन छुट्टी पर हों.
बता दें कि इससे पहले बृजभूषण शरण ने कहा था कि विनेश फोगाट कांग्रेस के षड्यंत्र का चेहरा थीं. यह वह षड्यंत्र था, जिसे दीपेंद्र हुड्डा और हुड्डा परिवार ने उनके खिलाफ रचा था. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की न सिर्फ कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ बल्कि वह अदालत से भी बेदाग और पाक साफ होकर निकलेंगे. मुझ पर यौन उत्पीड़न का गलत आरोप लगाकर इन लोगों ने फंसाने की कोशिश की, लेकिन अब पूरा षड्यंत्र लोगों के सामने है कैसे 2 साल से मेरे खिलाफ साजिश रची गई. मेरे खिलाफ पूरे आंदोलन को रचा गया. आंदोलन की फंडिंग की गई, पैसे दिए गए ताकि मुझे फंसा कर हटाया जा सके और अब कांग्रेस पार्टी ने उसी का इनाम विनेश और बजरंग को दिया है.
विनेश को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था: बृजभूषण

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









