
बजट के बाद से बहार, इसलिए विदेशी निवेशकों को भा रहे हैं भारतीय बाजार?
AajTak
बजट के बाद से ही शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है, एक के बाद एक रिकॉर्ड बन रहा है. सोमवार को सेंसेक्स 52000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. वहीं मंगलवार को बाजार ने उच्चतम स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया.
बजट के बाद से ही शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है, एक के बाद एक रिकॉर्ड बन रहा है. सोमवार को सेंसेक्स 52000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. वहीं मंगलवार को बाजार ने उच्चतम स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया. मंगलवार को सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 52,516 अंक को छुआ, जबकि निफ्टी 15400 के पार निकल गया. (Photo: File) भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों का बड़ा रोल है. नवंबर से लगातार हर महीने विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार को लेकर विश्वास बढ़ा है. 15 फरवरी तक इक्विटी बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) ने 18,883 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि जनवरी के पूरे महीने में केवल 19 हजार 473 करोड़ रुपये का निवेश किया था. (Photo: File) दरअसल, बजट में सरकार का हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिवेश पर खास फोकस रहा. बजट में सरकार के कदम से विदेशी निवेशक का भारतीय बाजार को लेकर विश्वास और बढ़ा है, जिससे शेयर बाजार में एकतरफा रैली देखने को मिल रही है. सरकार बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया है. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










