बच्चों-महिलाओं में ज्यादा होती है कोरोना लक्षण न आने की संभावना, डॉ केके अग्रवाल से जानें
AajTak
देश में 80 प्रतिशत लोग एसिंप्टोमेटिक हैं, वही लोग बीमारी फैलाते हैं. क्या आपको पता है कि कौन लोग ऐसे होते हैं जिनमें लक्षण बगैर कोरोना वायरस का लोड होने की संभावना ज्यादा होती है. जानें- कैसे ऐहतियात बरतें.
कोरोना से बचाव के लिए आप लाख ऐहतियात बरत रहे हैं लेकिन अगर आप इसे गंभीरता से समझ नहीं रहे तो भी नुकसानदेह हो सकता है. कई लोग सिर्फ तब चौकन्ने होते हैं जब उन्हें सामने वाले में कोई सिंप्टम नजर आता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 80 प्रतिशत मरीज एसिंप्टोमेटिक हैं, जो अनजाने में ही कोरोना के वाहक बने हैं. हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट डॉ केके अग्रवाल ने एसिंप्टोमेटिक मरीजों से जुड़ी कई खास जानकारियां aajtak.in से साझा कीं. डॉ अग्रवाल कहते हैं कि अगर हमारे घर में कोई मरीज पॉजिटिव है तो घर के बाकी लोगों को मानना चाहिए कि हम भी पॉजिटिव हैं और वैसे ही ऐहतियात बरतना चाहिए. ऐसा नहीं किया तो बीमारी और लोगों में फैलती जाएगी. वायरस की क्रिया प्रणाली के बारे में वो बताते हैं कि जब वायरस हमारे शरीर में घुसता है तो वो हमारी सेल को ओवरटेक कर लेता है और सेल में अपने प्रोटीन बनाता है. इस तरह वायरस हर सेल में घुसने की कोशिश करता है. वहीं, हमारी बॉडी उस सेल को खत्म करने की कोशिश करती है जिसमें वायरस है. इस तरह बॉडी में अगर डिफेंस मैकेनिज्म अच्छा हो तो वायरस के सिंप्टम उभरकर नहीं आते हैं.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









