
बच्चों को प्रदर्शन का हिस्सा बनाया, आदित्य ठाकरे के खिलाफ दर्ज होगी FIR
AajTak
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की मुसीतब बढ़ने वाली है. बाल संरक्षण आयोग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए कह दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन में बच्चों का इस्तेमाल किया था.
महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब आदित्य ठाकरे खिलाफ FIR दर्ज हो सकती है. आरोप है कि उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बच्चों का सहारा लिया. उन्हें भी प्रदर्शन का हिस्सा बनाया गया. इस मामले का संज्ञान लेते हुए बाल संरक्षण आयोग ने आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है. इस सिलसिले में मुंबई पुलिस को एक नोटिस भी दे दिया गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को आदित्य ठाकरे ने एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. आरे कॉलोनी में बनने जा रहे मेट्रो शेड के खिलाफ आदित्य ने ये प्रदर्शन किया था. उस प्रदर्शन में कुछ छोटे बच्चों को भी साथ देखा गया था. अब उसी वजह से आदित्य ठाकरे मुसीबत में फंस गए हैं. उन पर आरोप है कि एक राजनीतिक प्रदर्शन में उन्होंने बच्चों का इस्तेमाल किया है.
अभी के लिए बाल संरक्षण आयोग ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. तीन दिन के भीतर आदित्य ठाकरे खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही गई है. FIR दर्ज करने के बाद पुलिस को बाल संरक्षण आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट भी देनी होगी. ऐसे में आदित्य की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.
इस पूरे विवाद पर आदित्य ठाकरे की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने शिकायत पर तो कुछ नहीं बोला है लेकिन एक बार फिर आरे जंगलों को बचाने की वकालत की है. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में आरे के जंगलों की खास अहमियत है. उद्धव जी ने आरे के 808 एकड़ जमीन को जंगल घोषित किया था. अपने लालच के लिए जंगलों को यूं बर्बाद नहीं किया जा सकता है.
यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि महा विकास अघाडी की सरकार ने 2020 में मेट्रो कार शेड मुंबई के कांजुरमार्ग में शिफ़्ट कर दिया था. लेकिन अब शिंदे सरकार ने फिर इस प्रोजेक्ट का निर्माण आरे में शुरू करने की वकालत की है. इसी मुद्दे पर इस समय ठाकरे बनाम शिंदे की तकरार देखने को मिल रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








