
बच्चों के बेड के नीचे रॉकेट, बेबी स्ट्रॉलर में एंटी टैंक मिसाइल... जानें- गाजा में इजरायली सैनिकों को क्या-क्या मिला
AajTak
सैनिकों ने छापेमारी के बाद रॉकेट, विस्फोटक उपकरण और महत्वपूर्ण मात्रा में हथियार बरामद किए. बाद में इन हथियारों को नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा आईडीएफ ने 2 इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों के बीच रिकॉर्ड की गई बातचीत का खुलासा किया है.
इजरायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है. इजरायल की सेना गाजा में घुसकर हमले कर रही है. इजरायल की 551वीं ब्रिगेड के सैनिकों ने गाजा में हमास के आतंकियों के घरों की तलाशी ली तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) के मुताबिक इन घरों के अंदर बच्चों के बेडरूम में एक बेड के नीच रॉकेट मिले हैं. आतंकवादी बेत हनौन में हमास आतंकवादी सेल का हिस्सा था.
सैनिकों ने छापेमारी के बाद रॉकेट, विस्फोटक उपकरण और महत्वपूर्ण मात्रा में हथियार बरामद किए. बाद में इन हथियारों को नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा आईडीएफ ने 2 इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों के बीच रिकॉर्ड की गई बातचीत का खुलासा किया है, जिसमें आतंकवादी कह रहे हैं कि बच्चों के स्ट्रॉलर के जरिए हथियार कैसे ट्रांसफर किए जाते हैं.
वहीं, फिलिस्तीन की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि इजरायली सेना अब अस्पतालों पर अटैक कर रही हैं. वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा कि हम अस्पतालों को निशाना नहीं बना रहे हैं. हमास ने अस्पतालों के नीचे कमांड और कंट्रोल सेंटर रखे हैं और वहां से वे हमारे नागरिकों को गोली मार रहे हैं. हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है. उनके पास मिसाइलें हैं.
हर्जोग ने कहा कि IDF को गाजा में छापे के दौरान बच्चों के कमरों से मिसाइलें मिली हैं. उनके पास पूरे नागरिक परिसर में आतंकी मशीनें हैं. इसलिए हम क्या करें. हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के नियमों के अनुसार सभी को पहले से सचेत करते हैं और हम लाखों फोन कॉल करते हैं, जो हम कर रहे हैं. हम युद्ध क्षेत्र में लोगों से कह रहे हैं कि अपना परिसर छोड़ दें, ताकि हम अंदर जा सकें.
इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि मैं सहमत हूं कि गाजा में कई नागरिक हैं, जो निर्दोष हैं. इसमें शामिल नहीं हैं. लेकिन क्योंकि इस जगह पर कब्जा कर लिया गया है, इसलिए हमें इसे हटाना होगा. अस्पतालों में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी मरीज, डॉक्टर या चालक दल को चोट न पहुंचे, कोई भी ऑपरेशन न रुके.
उन्होंने कहा कि हम अल-शिफ़ा अस्पताल में बहुत सारे उपकरण, खान और ईंधन उपलब्ध करा रहे हैं. हमारा लक्ष्य अपने नागरिकों को वापस लाना है और हमारा लक्ष्य बंधकों को छुड़ाना है. हमारा एक बड़ा उद्देश्य है, यह सुनिश्चित करना कि हमास दोबारा ऐसा नहीं कर पाए.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






