
'बच्चों का करियर खराब न हो जाए', कनाडा-भारत में तनातनी के बीच बढ़ी पेरेंट्स की टेंशन
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद से कनाडा और भारत के बीच तनातनी जारी है. कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के पेरेंट्स की टेंशन बढ़ गई है. उन्होंने डर है कि कहीं दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्ते से उनके बच्चों का करियर खराब न हो जाए.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद से कनाडा और भारत के बीच तनातनी जारी है. जहां एक तरफ कनाडा लगातार भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप मड़ रहा है तो वहीं भारत कड़े शब्दों में इसका खंडन कर चुका है. इस बीच कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के पेरेंट्स की टेंशन बढ़ गई है. उन्होंने डर है कि कहीं दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्ते से उनके बच्चों का करियर खराब न हो जाए.
नोएडा में रहने वाले कपिल मोहन शर्मा भी ऐसे ही एक पेरेंट्स में से एक हैं. जिन्होंने लगभग ढाई साल पहले कोरोना काल के दौरान 20 लाख का लोन लेकर अपने बेटे को कनाडा में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए भेजा था. उम्मीद थी कि जल्द कोर्स कंप्लीट करके बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होगा, लेकिन पिछले कई दिनों से कनाडा को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं.
कपिल बताते हैं कि वह रोजाना अपने बेटे से 2 से 3 बार वीडियो कॉल पर बातचीत करते हैं. बेटे का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और सरकार हर तरह की मदद कर रही है. हालांकि कपिल मोहन और उनके परिवार को डर है कि कहीं यूक्रेन जैसे हालात कनाडा में ना बन जाएं, जिसके कारण उनके बच्चे का करियर और उनके परिवार का करियर अधर में लटक जाए.
भजनपुरा में रहने वाला परिवार भी टेंशन में
वहीं दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाले विकास का परिवार भी चिंता में है. विकास के पिता अरविंद कुमार का कहना है की डेढ़ साल पहले उन्होंने अपने बेटे को अकाउंट के कोर्स के लिए भेजा था. आज विकास कनाडा में ही एक बैंक में नौकरी करता है. नौकरी करने के साथ-साथ अपना और अपने परिवार का भी पालन पोषण करता है. विकास के माता-पिता भी चिंता में हैं कि कनाडा में जो हालात हैं, उन पर जल्द ही नियंत्रण हो. वह रोज अपने बेटे से बात कर यही कहते हैं कि अगर जरूरत पड़े तो जल्द ही भारत वापस लौट आए.
क्या है पूरा मामला?

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








