
'बच्चे पूरी रात बीच पर रहें, तो पेरेंट्स को सोचना चाहिए’, रेप की घटना पर गोवा CM के बयान पर बवाल
AajTak
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर भी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि लड़कियों के माता-पिता को ध्यान देना चाहिए कि उनकी बेटियां रात में कहां जा रही हैं. अब इसी पर विपक्ष मुख्यमंत्री को घेर रहा है.
गोवा में हाल ही में दो नाबालिग लड़कियों से हुई रेप की वारदात के बाद राज्य सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है. इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर भी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि बच्चों के माता-पिता को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे रात में कहां जा रहे हैं. अब इसी पर विपक्ष मुख्यमंत्री को घेर रहा है. दरअसल, विधानसभा में इस घटना पर चर्चा के दौरान प्रमोद सावंत ने बयान दिया कि अगर एक 14 साल का बच्चा पूरी रात बीच पर रहता है, तो माता-पिता को विचार करने की ज़रूरत है. क्योंकि बच्चे नहीं सुनते हैं, ऐसे में हम सिर्फ सरकार और पुलिस पर ही सारी ज़िम्मेदारी नहीं डाल सकते हैं. मुख्यमंत्री के इसी बयान पर हंगामा मच गया है. DISGRACEFUL, UNACCEPTABLE. The @goacm must be living in the Stone Age, but the world has moved on. By harbouring such revolting notions in this day and age, he’s proven that his govt is prejudiced and misogynistic. What safety and security can women expect from this @GovtofGoa? https://t.co/PPjLfxGMJ2
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










