
बच्चे को जिंदा करने के लिए 3 दिनों तक तंत्र-मंत्र करता रहा तांत्रिक, पोल खुली तो ग्रामीणों ने बनाया बंधक
AajTak
बिहार के बगहा जिले में एक तांत्रिक ने बच्चे को जिंदा करने का दावा किया. तीन दिन तक तांत्रिक तंत्र-मंत्र करता रहा. जब बच्चा जीवित नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी और बंधक बना लिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के बगहा जिले में एक तांत्रिक अंधविश्वास का जाल फैलाकर तंत्र-मंत्र से दम तोड़ चुके बच्चे को जिंदा करने का दावा कर रहा था. यह घटना पटखौली ओपी क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की है.
बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले चमकी बुखार के चलते एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद बच्चे के परिजन तांत्रिक के झांसे में आ गए. हजारों रुपए ठगने के बाद तांत्रिक तीन दिन से झाड़-फूंक कर बच्चे को जिंदा करने का दावा कर रहा था. जब तांत्रिक की पोल खुली तो गांव वालों ने उसे बंधक बना लिया.
जानकारी के अनुसार, पटखौली के पोखरभिंडा गांव में बीते दिनों चमकी बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई थी. मृतक के परिजन तांत्रिक के झांसे में आ गए. बच्चे के परिजन से हजारों रुपए की ठगी कर तीन दिनों से गांव में झाड़-फूंक का खेल चल रहा था. गांव की कई महिलाओं पर तांत्रिक ने डायन बिसाही का चक्कर बताकर बच्चे को मारने की बात कही.
तंत्र-मंत्र से बच्चे के जीवित नहीं होने पर ग्रामीण भड़क गए और तांत्रिक को बंधक बना लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस तांत्रिक को हिरासत में लेने पहुंची तो ग्रामीणों के साथ झड़प हो गई. लोग तांत्रिक से ठगी के रुपए वापस लौटाने को लेकर उलझ गए. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ.
पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू यादव पोखरभिंडा गांव पहुंचे और बच्चे के परिजन से बयान लिए. इस बारे में ग्रामीण ने कहा कि एक तांत्रिक आया, जो मृत बच्चे को जिंदा करने का दावा कर तीन दिन से तंत्र-मंत्र कर रहा था. गांव में डायन होने की भी बात कह रहा था. दफनाए जा चुके बच्चे के शव को खोदने गया तो वह खराब हो चुका था.
इसके बाद उसने मना कर दिया. यह बात सुनकर ग्रामीण पिटाई करने लगे और बंधक बना लिया. पुलिस आई तो भीड़ पर लाठी चलाने लगी, हमें भी लग गई. बच्चे के नाना ने कहा कि हमारे पोते को चमकी बुखार हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. उसे दफना दिया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








