बच्चा चोरी के शक में किन्नर की लात-घूसों से जमकर पिटाई, ऑटो ड्राइवर ने फैलाई थी अफवाह
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्चा चोरी के शक में एक किन्नर की पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित किन्नर के मुखिया ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो पूरे महाराष्ट्र से किन्नरों को बुलाकर आंदोलन करेंगे.
महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक किन्नर को पीट दिया. यह घटना बुधवार शाम 5 बजे जलगांव-जामोद बस स्टैंड पर हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाल ही में बच्चा चुराने वाले गैंग का सदस्य समझकर सांगली जिले में मथुरा के 4 साधुओं की पिटाई का मामला भी सामने आया था.
पीड़ित किन्नर सायरा मोगरा जान ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो मलकापुर शहर की रहने वाली है और जलगांव-जामोद में अपने एक सहयोगी के साथ दीक्षा (भीख) मांगने गई थी. वह ऑटो में बस स्टैंड के लिए निकली थी, ऑटो चालक ने फोन पर किसी को कहा कि उसके ऑटो में एक महिला बैठी है, जो बच्चा चुराने आई है. फिर क्या था मौके पर 8 से 10 मौके पर पहुंचे और बीच सड़क किन्नर की जमकर पिटाई कर दी.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग किन्नर के बाल पकड़कर उसे लात घूसों से जमकर पीट रहे हैं. वहीं किन्नर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ के चुंगल से वो छूट नहीं पाया. फिर किन्नर को पीटते हुए ऑटो में बैठाया और पुलिस स्टेशन लेकर गए. पीड़ित किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित किन्नर के मुखिया ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो पूरे महाराष्ट्र से किन्नरों को बुलाकर आंदोलन करेंगे.
(रिपोर्ट- जाका खान)

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












