
बक्से में रखे-रखे गल गए 42 लाख के नोट, कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक की बड़ी लापरवाही
AajTak
Kanpur News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई तब यह मामला खुला. जांच शुरू की तो इसकी जानकारी ऊपर अधिकारियों तक भेजी गई गई. जिसके लिए फिर एक टीम आई. इस जांच के बाद PNB की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की.
बैंक में लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए जमा करते हैं. लेकिन खुद बैंक अपने यहां रखे नोटों को कितनी जिम्मेदारी से रखते हैं, इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है. शहर के पांडु नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए.
दरअसल, 3 महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रखा गया था. इसी दौरान किसी वजह से बक्से में पानी चला गया. बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो देखे, लेकिन नीचे की ओर रखे नोटों को नहीं टटोला. उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा.
सूत्रों ने बताया कि बैंक की तिजोरी में जगह नहीं बची थी. कैश ज्यादा बढ़ने पर नोटों को बक्सों में ही भरकर दीवार के सहारे रख दिया गया. इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन ज्यादा होने से बक्से में पानी चला गया. ज्यादा समय से बक्से को नहीं देखा गया तो 42 लाख की करेंसी गल गई.
इसी दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई. जांच शुरू की तो यह मामला ऊपर अधिकारियों तक भेजा गया. जिसके लिए फिर एक और टीम आई. इस जांच के बाद पीएनबी की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की. सवाल उठाया कि आखिरकार नोटों की देखरेख क्यों नहीं की गई?
दोनों रिपोर्टों के बाद पीएनबी के बड़े अधिकारियों ने पांडू नगर ब्रांच के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव शामिल हैं. बताया जा रहा है कि देवीशंकर ने 25 जुलाई को ही पांडू नगर ब्रांच में कामकाज संभाला था. जबकि नोट गलने की घटना उनके आने से पहले की है.
फिलहाल पीएनबी की तरफ से कोई अधिकारी अभी बात करने को तैयार नहीं है. इस मामले में बात करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड को फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









