
बकरीद से पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजक क्यों पहुंचे गौशाला? जानिए
AajTak
इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इस बार बकरीद 17 जून यानी कल मनाई जाएगी. ईद से पूर्व संध्या RSS समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद यानि ईद उल अज़हा पर गाय को गुड़ और चारा खिलाया. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौसेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज़ खान ने बकरीद पर ऐसा करने के पीछे सामाजिक सौहार्द का बड़ा संदेश देने की कोशिश की. देखिए VIDEO

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











