
बंधक बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की गोली... मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया रोहित आर्या का शव
AajTak
एक सिरफिरा जिसने 15-20 बच्चों को बंधक बना लिया. जो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार था... जिसके दिमाग में चल रहा था खतरनाक प्लान... मुंबई के पवई से जब तस्वीरें सामने आईं तो पूरी मुंबई हिल गई. नीचे बिलखते लोग थे और ऊपर कांच के भीतर से हाथ हिलाते बच्चे... आर ए स्टूडियो में जब रेस्क्यू हुआ तो आरोपी को पुलिस की गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. अब उसके शव को जेजे अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी हो रही है.
मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या के शव को जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. आज करीब 8 से 9 बजे के बीच पोस्टमार्टम किया सकता है. बता दें कि कल मुंबई में शुरू हुआ हॉस्टेज ड्रामा कुछ घंटों में अपहरणकर्ता की मौत पर जाकर खत्म हो गया था. इस दौरान इस पूरे घटनाक्रम में किसी थ्रिलर मूवी की तरह हर पल नए ट्विस्ट आते रहे.
दरअसल, पवई इलाके में RA स्टूडियो नाम की एक जगह है, जहां पर एक्टिंग क्लासेज चलती हैं. यहीं रोहित आर्या नाम का एक व्यक्ति भी काम करता है. उसने करीब 100 ज्यादा बच्चों को एक वेबसीरीज के ऑडिशन के नाम पर बुलाया था. उसने करीब 17 बच्चों को बंधक बना लिया और बाकियों को जाने दिया.
बंधक बनाए गए इन बच्चों को उसने खिड़की की तरफ ले जाकर खड़ा कर दिया और धमकी दी कि अगर उसकी मांगे नहीं मानी गईं तो वो कुछ भी कर सकता है. खुद भी आत्महत्या कर लेगा. इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और स्पेशल कामांडोज की टीम ने कार्रवाई शुरू की.
बच्चों को बचाने के लिए कमांडोज की टीम बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में दाखिल हुई. इस दौरान रोहित की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई और इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में रोहित को गोली लग गई. हालांकि इस गोली से रोहित उस वक्त तक मारा नहीं गया था, बल्कि घायल हुआ था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: सरकारी टेंडर के पैसे नहीं मिलने से नाराज था रोहित आर्य? जानें- कौन था बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










