
बंधकों की करें रिहाई और गाजा में भेजें मानवीय मदद... इजरायल की बमबारी के बीच भारत की अपील
AajTak
भारत ने बुधवार को गाजा में बढ़ते संघर्ष और इजरायली हमलों के चलते बढ़ती मौतों पर गंभीर चिंता जताई है। गाज़ा पट्टी में हालिया घटनाओं में 400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और यह स्थिति दो महीने की शांति के बाद आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अपना गहरा खेद व्यक्त किया है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में गाजा में हो रही हिंसा और मानवीय त्रासदी पर गहरी चिंता जताई है. इजरायल ने यहां दोबारा हमले शुरू कर दिए हैं, जिसमें पहली रात के हमले में ही 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इजरायल ने युद्धविराम समझौते को दरकिनार करते हुए खान यूनिस से लेकर रफा तक में बमबारी की, और अब आलम ये है कि फिर से ग्राउंड अटैक की खतरा बढ़ रहा है.
इस बीच एक बयान में, भारत ने गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की अहमियत पर जोर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम गाजा की स्थिति के प्रति चिंतित हैं. सभी बंधकों की रिहाई आवश्यक है. हम गाजा के निवासियों तक मानवीय सहायता की आपूर्ति को बनाए रखने की भी अपील करते हैं."
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद से इजरायल का गाजा पर सबसे बड़ा हमला, 400 से ज्यादा मौत
इजरायली हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को इजरायली हवाई हमलों में गाजा पर 400 से अधिक लोग मारे गए, जो जनवरी में युद्ध विराम शुरू होने के बाद से हमास के साथ 17 महीने के युद्ध में सबसे घातक हमला था. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने हमलों का आदेश इसलिए दिया क्योंकि हमास ने युद्ध विराम विस्तार को सुरक्षित करने के प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था.
यह भी पढ़ें: गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







