
बंद हुईं तिरपाल के नीचे चल रही कक्षाएं, अब स्कूल में होगी पढ़ाई, आजतक की खबर का असर
AajTak
आजतक ने खबर चलाई थी कि उत्तर प्रदेश के महीपतमऊ जिले में तिरपाल के नीचे स्कूली बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. अब इस खबर का असर देखने को मिला है. यहां के डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अब तिरपाल के नीचे कक्षाएं नहीं चलेंगी. बीएसए को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर में बने नए अतिरिक्त कक्ष में बच्चों की कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी.
आज तक ने प्राइमरी स्कूल महीपतमऊ में दो वर्ष से तिरपाल के नीचे चल रही कक्षाएं की खबर का शासन और प्रशासन ने संज्ञान लिया है. डीएम विशाख, SDM मनोज सिंह और BSA राम प्रवेश स्कूल पहुंचे. उन्होंने तिरपाल के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चों और शिक्षकों से बातचीत की और स्कूल के जर्जर भवन का जायजा लिया.
डीएम ने कहा कि अब तिरपाल के नीचे कक्षाएं नहीं चलेंगी. बीएसए को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर में बने नए अतिरिक्त कक्ष में बच्चों की कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी. जिलाधिकारी ने दो नए कक्ष बनाने की सहमति दी है. अधिशासी अभियंता आईएस को इसका इस्टीमेंट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
2015 के बाद गिरने लगा था प्लास्टर
अपर प्राइमरी स्कूल माहीपतमऊ का निर्माण वर्ष 2008 में कराया गया था. स्कूल में 113 बच्चे नामांकित हैं. स्कूल की कक्षाओं में वर्ष 2015 में सीलन के बाद प्लास्टर गिरने लगा था. मरम्मत न कराए जाने की वजह से दो वर्ष पहले भवन ज्यादा जर्जर होने पर शिक्षकों ने खुद के खर्च से बांस के टट्टर और तिरपाल से अस्थाई कक्षाएं बनाई.
आजतक ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. डीएम विशाख जी ने स्कूल पहुंचकर जर्जर भवन और स्कूल के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को देखा. बच्चों ने बताया कि तेज बारिश में बौछार का पानी कक्षाओं के भीतर आता है. जर्जर भवन और तिरपाल के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चों को देखकर डीएम अचरज में पड़ गए. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. इसलिए परिसर में बने नए अतिरिक्त कक्ष में दो पालियों में बच्चों की कक्षाएं चलाएं.
स्कूल में बनाए जाएंगे तो दो कक्ष, बच्चों ने कहा 'थैंक यू आजतक'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










