
बंदर के हाथ में आया चाकू...सहम गया पूरा शहर!
AajTak
बंदर के हाथ में चाकू आने के बाद उसने कई छतों को क्षतिग्रस्त कर दिया. गनीमत यह रही कि उसने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया.
'बंदर के हाथ में उस्तरा नहीं लगना चाहिए'... यह एक पुरानी कहावत है. जिसका मतलब होता है, 'मूर्ख व्यक्ति के हाथ में कोई शक्ति नहीं आना चाहिए वरना वह इसका दुरुपयोग करता है'. पर यह कहावत एक तरह से सच साबित हो गई, जब ब्राजील में एक बंदर के हाथ में एक बड़ा चाकू आ गया. जिससे शहर के लोग सहम गए.
ब्राजील के पियाउई राज्य (Piaui state) के कोरेंटे (Corrente) में यह मामला सामने आया. जहां एक बड़ा नेशनल पार्क है. बंदर के हाथ में चाकू के साथ फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में बंदर एक शॉपिंग सेंटर की बालकनी में नजर आ रहा है.
फुटेज में दिख रहा है कि बंदर चाकू से आने-जाने वाले लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद वह चाकू को दीवार पर रगड़ता नजर आ रहा है. जिसे देख लोग आतंकित हैं.
'एक सप्ताह से मचा रखा है आतंक' डेलीस्टार के मुताबिक, इस वीडियो को स्थानीय नागरिक एलेसांड्रो गुएरा ने रिकॉर्ड किया. उन्होंने कहा कि इस बंदर ने एक सप्ताह से शहर में आतंक मचाया है. चाकू से वह कई छतों को नुकसान पहुंचा चुका है. बंदर खतरनाक तो नजर आ रहा है, लेकिन गनीमत है कि अब तक उसने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है.
एलेसांड्रो ने बताया कि पुलिस को भी बुलाया गया. इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी इस मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










