
'बंटोगे तो कटोगे', गुजरात में BJP कार्यकर्ता ने शादी कार्ड पर छपवाया CM योगी का नारा
AajTak
गुजरात के भावनगर में बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई के शादी कार्ड पर सीएम योगी का नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' छपवा दिया. उसका कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए उसने ऐसा किया. शादी के कार्ड पर स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की बात पर भी जोर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान 'बंटोगे तो कटोगे' का जो नारा दिया था, वो अब महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में भी तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां भी बीजेपी की ओर से यही नारा लगाया जा रहा है. इस बीच गुजरात में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा दिया गया ये नारा छपवाया है.
गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है. ये शादी काफी चर्चाओं में है. दरअसल दूल्हे के भाई ने शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा चुनाव में दिए गए नारे को छपवा दिया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है. सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियों में नारा लगा रहे हैं- 'बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे.'
'UP-झारखंड में होता होगा, महाराष्ट्र में नहीं चलेगा 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा', अजित पवार ने BJP को सुना दी दो टूक
शादी कार्ड पर राम मंदिर का डिजाइन
शादी के कार्ड पर सीएम योगी के इस नारे की वजह से चारों ओर चर्चा है. इसको लेकर जब बीजेपी कार्यकर्ता से पूछा गया तो उसने कहा कि लोगों को जागरूक करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश फैलाने के मकसद से शादी के कार्ड पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और राम मंदिर का डिजाइन किया है. इस शादी के कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की भी बात पर भी जोर दिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








