
बंगाल STF ने जब्त किए 1.5 करोड़ रुपये के पटाखे और विस्फोटक
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट वाली जगह से मलबा हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा. बता दें कि रविवार सुबह हुए विस्फोट में गांव के 50 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक के व्यापारिक साझेदार एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट वाली जगह से मलबा हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा. इस विस्फोट में एक किशोर सहित 9 लोगों की मौत के दो दिन बाद भी मंगलवार को भी मलबा हटाने का काम चल रहा है. पुलिस को इस मामले में चार लोगों की तलाश है. दत्तपुकुर क्षेत्र के मोचपोल गांव में अवैध फैक्ट्री और उसके आसपास के अन्य घरों वाली ढही हुई इमारत के ढेर के मलबे को हटाने के लिए अर्थमूविंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
बता दें कि रविवार सुबह हुए विस्फोट में गांव के 50 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक के व्यापारिक साझेदार एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया, बारासात पुलिस जिले की एक टीम ने अवैध पटाखा इकाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए पड़ोसी जिलों नादिया और मुर्शिदाबाद में तलाशी अभियान चलाया.
आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के अलावा, पूरे अवैध कारोबार में कई और लोग शामिल हैं. हमने इलाके के चार और लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो फिलहाल फरार हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाना चाहते हैं कि पुलिस निगरानी को चकमा देकर विस्फोटक सामग्री गांव में कैसे लाई गई. घटनास्थल के पास एक गोदाम के अंदर रसायन और पाउडर के बैग पाए गए हैं और पुलिस को संदेह है कि ये अमोनियम नाइट्रेट और पोटेशियम क्लोरेट हैं. सामग्री को रासायनिक टेस्टिंग के लिए भेजा गया है.
पुलिस का कहना है कि हम आपूर्तिकर्ताओं की भी तलाश कर रहे हैं और यह जानने की भी कोशिश कर रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में रसायन और विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में कैसे लाई गईं. इस बीच, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने आरोप लगाया कि पटाखे बनाने की आड़ में बम निर्माण एक कुटीर उद्योग बन गया है.
'बंगाल में बिजनेस बन गया है बम निर्माण'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








