
बंगाल: BJP में रहने वालों को त्याग करना होगा, जिन्हें सत्ता में रहना है वो पार्टी छोड़ दें: दिलीप घोष
AajTak
मुकुल रॉय की टीएमसी में वापसी पर दिलीप घोष ने कहा था कि उनके जाने से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा. घोष ने ट्विटर पर लिखा था, कुल लोगों की आदत में पार्टी बदलना होता है.अगर कोई बीजेपी में रहना चाहता है तो उसे त्याग करना पड़ेगा.
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी छोड़कर टीएमसी में वापसी कर रहे नेताओं को लेकर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जो लोग बिना त्याग के सत्ता में रहना चाहते हैं, उनसे बीजेपी छोड़ने के लिए कहा जाएगा. शुक्रवार को मुकुल रॉय की टीएमसी में वापसी पर दिलीप घोष ने कहा था कि उनके जाने से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा. घोष ने ट्विटर पर लिखा था, कुल लोगों की आदत में पार्टी बदलना होता है.अगर कोई बीजेपी में रहना चाहता है तो उसे त्याग करना पड़ेगा. जो लोग केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं वो बीजेपी में नहीं रह सकते. हम ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं रखेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











