
बंगाल: रामनवमी पर झड़प मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, दो थाने के प्रभारी सस्पेंड
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब एक गुट रामनवमी का जुलूस निकाल रहा था. वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं. इस पर चुनाव आयोग ने अब एक्शन लिया है.
बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई झड़प मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. घटना के दो दिनों बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिंसा को लेकर दो थाना प्रभारियों को हटा दिया है. आयोग ने बेलडांगा और शक्तिपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारियों को हटाने के साथ सस्पेंड भी कर दिया गया है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब एक गुट रामनवमी का जुलूस निकाल रहा था. वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं. इसमें कई लोग घायल भी हुए थे.
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि रिपोर्ट के मद्देनजर, आयोग ने पाया है कि इन दोनों पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अपने अधिकार क्षेत्र में बार-बार होने वाली सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल रहे हैं. इसलिए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. निलंबन के दौरान शक्तिपुर और बेलडांगा के ओसी को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा. आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि निलंबित अधिकारियों के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल आरोप पत्र जारी किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










