
बंगाल में SIR विवाद के बीच बड़ा खुलासा... 70 वर्षीय महिला का नाम 44 मतदाता सूचियों में दर्ज
AajTak
घटना सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह तृणमूल की सोची-समझी रणनीति है और इसी तरह के फर्जी वोटरों के आधार पर तृणमूल वर्षों से चुनाव जीतती आई है.
बंगाल में SIR विवाद के बीच पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) अभियान के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आने से सियासी हलचल तेज हो गई है. स्थानीय 70 वर्षीय मायारानी गोस्वामी का नाम राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की 44 अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज मिला है. इस खुलासे के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक तनातनी शुरू हो गई है.
बैदनाथपुर पंचायत के डिवीसी पाड़ा की रहने वाली मायारानी गोस्वामी ने बताया कि एसआईआर फॉर्म के क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उन्हें यह चौंकाने वाली जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि हर सूची में उनके और उनके पति के नाम के स्थान पर मायारानी और गौर लिखा है, लेकिन उपनाम और ईपीआईसी नंबर हर जगह अलग-अलग हैं.
मायारानी देवी ने कहा, “मुझे कभी पता ही नहीं था कि मैं 44 जगहों की मतदाता हूं. यह कैसे हुआ, मैं समझ नहीं पा रही हूं.”
घटना सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह तृणमूल की सोची-समझी रणनीति है और इसी तरह के फर्जी वोटरों के आधार पर तृणमूल वर्षों से चुनाव जीतती आई है.
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने जवाबी हमला बोलते हुए आरोपों को खारिज किया. पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह गड़बड़ी चुनाव आयोग की लापरवाही है और भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक एसआईआर प्रक्रिया को भटका रहे हैं.
मतदाता सूची सुधार को लेकर पहले से जारी विवाद के बीच इस नई गड़बड़ी ने राज्यभर में मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए यह मामला राजनीतिक तापमान को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










