
बंगाल में BJP सांसद पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, राज्यपाल के अल्टीमेटम के बाद एक्शन में आई पुलिस
AajTak
उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों ने बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला कर दिया था. बंगाल राज्यपाल ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए ममता बनर्जी सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.
पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में राज्यपाल के अल्टीमेटम के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. स्थानीय पुलिस ने बुधवार शाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक नागराकाटा से और दूसरा जाईगांव से पकड़ा गया है. यह इस मामले में अब तक की पहली गिरफ्तारी है.
दरअसल, दिन में राज्यपाल ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए ममता बनर्जी सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि यदि राज्य सरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रहती है, तो वे संविधान के दायरे में उपलब्ध अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने को बाध्य होंगे. राज्यपाल ने इस हमले को कानून-व्यवस्था की असफलता के रूप में देखा और मामले की त्वरित कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि सोमवार को उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में राहत कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों ने बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला कर दिया था. दोनों नेताओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हमले को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया कि यह टीएमसी की सोची-समझी साजिश थी, जबकि टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि स्थानीय जनता बाढ़ राहत में देरी और अफरा-तफरी से नाराज थी, इसलिए यह घटना हुई.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की और उनके परिवार से भी बातचीत की. उन्होंने सांसद की इलाज की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








