
बंगाल में ममता की जीत से ऑक्सीजन! विपक्ष की एकछत्र नेता बनेंगी 'दीदी'
AajTak
तीसरी बार पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतकर ममता ने ये साबित कर दिया कि राज्य में उनसे लोकप्रिय नेता कोई और नहीं है. लेकिन क्या बंगाल जीतकर अब ममता दिल्ली कूच करेंगी? क्योंकि ममता ने तीसरी बार बहुमत हासिल कर एकाएक अपना कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा लिया है.
पश्चिम बंगाल में एकबार फिर से टीएमसी का परचम लहराया है. बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की जीत से विपक्ष को ऑक्सीजन मिलता नजर आया है. कई राज्यों में गैर बीजेपी पार्टियों की सत्ता खिसकने के बाद बंगाल में भी कयास लगाए जा रहे थे कि शायद बीजेपी इस बार बंगाल की सत्ता अपने नाम कर ले लेकिन बंगाल की जनता ने दीदी को एक बार फिर सत्ता सौंपी है. ममता की इस जीत से उनका राजनीतिक कद भी बढ़ा है और विपक्ष के एकछत्र नेता के तौर पर उनकी दावेदारी मजबूत हुई है. तीसरी बार पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतकर ममता ने ये साबित कर दिया कि राज्य में उनसे लोकप्रिय नेता कोई और नहीं है. लेकिन क्या बंगाल जीतकर अब ममता दिल्ली कूच करेंगी ? क्योंकि ममता ने तीसरी बार बहुमत हासिल कर एकाएक अपना कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा लिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











