
बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव का विरोध... भोपाल में हिंदू संगठन और पुलिस के बीच झड़प, बैनर जब्त
AajTak
MP News: हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस विरोध के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद बनानी है तो अब्दुल कलाम या अशफाकउल्ला के नाम से बनाएं, बाबर के नाम पर मस्जिद बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद की नींव रखे जाने का विरोध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है. मंगलवार को हिंदू संगठन 'हिंदू उत्सव समिति' ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भोपाल में एक सार्वजनिक शौचालय का नाम 'बाबर' के नाम पर रखने की कोशिश की.
हिंदू उत्सव समिति ने भोपाल के सेकंड नंबर स्टॉप पर प्रदर्शन करते हुए यहां स्थित सार्वजनिक शौचालय का नाम बाबर के नाम पर रखने की कोशिश की. इस दौरान हिंदू संगठन के लोग 'बाबर सुलभ शौचालय' का बैनर लेकर आए थे, लेकिन जैसे ही वो सार्वजनिक शौचालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. लेकिन पुलिस ने बाबर वाले दोनों बैनर कब्जे में ले लिए जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया.
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर मस्जिद बनानी है तो अब्दुल कलाम या अशफाकउल्ला के नाम से बनाएं, बाबर के नाम पर मस्जिद बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की नींव रखी है. इसके चलते उन्हें टीएमसी से भी निकाला जा चुका है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









