
बंगाल में बाढ़ का कहर, छतों पर फंसे लोग, आर्मी-वायुसेना ऐसे कर रहीं रेस्क्यू
AajTak
पश्चिम बंगाल में बाढ़ से बुरा हाल है. यहां के 6 जिलों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को शेल्टर होम ले जाया जा चुका है, लेकिन अब भी कई सारे लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारी बारिश (Rain) और बाढ़ (Flood) से बुरा हाल है. कई गांव और शहर पानी से लबालब हैं. सड़कों पर समंदर जैसा मंजर है. नदियां उफान पर हैं जो डैम तोड़कर गांवों में कहर बरपा रही हैं. कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे हुए हैं. हुगली जिले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. यहां गर्दन तक पानी भर चुका है. भारी बारिश के कारण रुपनारायण नदी ने बांध तोड़ दिया है और उसका पानी गांवों में घरों तक जा पहुंचा है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










