
बंगाल में नतीजों के बाद हिंसा, अब तक 4 लोगों की गई जान, नंदीग्राम में BJP दफ्तर पर भी हमला
AajTak
चुनाव नतीजों के बाद से ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में हिंसा जारी है. सोमवार को नंदीग्राम में भी बवाल हुआ, यहां भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ की कोशिश की गई.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत हुई है. लेकिन चुनाव नतीजों के बाद से ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में हिंसा जारी है. सोमवार को नंदीग्राम में भी बवाल हुआ, यहां भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ की कोशिश की गई. इसके अलावा दफ्तर को आग के हवाले करने की कोशिश की गई. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि ये सब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है. सिर्फ भाजपा के दफ्तर ही नहीं, बल्कि यहां पर कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़-आगजनी की गई है. बीजेपी का आरोप है कि तोड़फोड़ के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा करने वाले भाग गए. इस घटना के बाद नंदीग्राम बाजार इलाके में तनाव बढ़ गया है. आपको बता दें कि बंगाल में भले ही तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई हो, लेकिन नंदीग्राम में खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं. ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव हराया है. नतीजों के बाद शुरू हुई हिंसा में चार की मौत पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही हिंसा हो रही है. रविवार से लेकर अबतक बंगाल में हिंसा के बाद चार लोगों की मौत हो गई है. इसमें दक्षिण 23 परगना, नदिया में बीजेपी के कार्यकर्ता, वर्धमान में टीएमसी और उत्तर 24 परगना में ISF के कार्यकर्ता की जान चली गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











