
बंगाल में आजादी के बाद से पहली बार लेफ्ट-कांग्रेस का एक भी MLA नहीं
AajTak
देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब बंगाल की विधानसभा में कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट का एक भी विधायक नहीं होगा. गौरतलब है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 44 और माकपा ने 26 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.
बंगाल के चुनाव नतीजे आ गए हैं. 292 में से 213 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाल की सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी की है. टीएमसी ने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक वोट प्राप्त किए. टीएमसी को करीब 48 और बीजेपी को करीब 38 फीसदी वोट मिले. इन सबके बीच चौंकाने वाला नतीजा ये रहा कि पिछले चुनाव में 44 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. कांग्रेस को 2.93 फीसदी वोट मिले लेकिन सीटें एक भी नहीं आईं. यही हाल लेफ्ट फ्रंट का भी रहा जिसने कांग्रेस और पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा. वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन शून्य सीटों पर सिमट गया. सूबे की सत्ता में लंबे समय तक काबिज रहे ये दोनों दल साथ भी आए लेकिन बंगाल की जनता ने इन्हें खारिज कर दिया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









