
बंगाल: भारती घोष, बाबुल सुप्रियो, लॉकेट चटर्जी समेत ये 10 बड़े नेता नहीं पहुंच सके विधानसभा
AajTak
टॉलीगंज विधानसभा सीट से ममता सरकार के मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को करीब 50 हजार वोट के अंतर से शिकस्त खानी पड़ी.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी की है. टीएमसी ने 292 में से 210 विधानसभा सीटें जीत ली है और 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी ने भले ही प्रचंड जीत दर्ज कर ली लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शुभेंदु अधिकारी से मात मिली. भ्रष्टाचार की आरोपी रहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद लॉकेट चटर्जी समेत कई बड़े नेताओं को बंगाल के रण में शिकस्त खानी पड़ी. भारती घोष को बीजेपी ने डेबरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. भारती घोष को टीएमसी के हुमायूं कबीर ने करीब 11 हजार वोट के अंतर से हरा दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











