
बंगाल: नादिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गई गोली, TMC पर आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भाजपा के स्थानीय नेता को गोली मारी गई है. हरिंगाटा इलाके में 32 वर्षीय एक स्थानीय भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया. गोली मारने का आरोप टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब बंगाल के नादिया जिले में भाजपा के स्थानीय नेता को गोली मारी गई है. हरिंगाटा इलाके में 32 वर्षीय एक स्थानीय भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया. गोली मारने का आरोप टीएमसी के नेताओं कार्यकर्ताओं पर लगा है. राणाघाट पुलिस जिले के एसपी वीएसआर अनंतनाग ने कहा कि एक गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने संजय दास को कपिलेश्वर संतोषपुर में एक चाय की दुकान के पास पाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हरिंगटा नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के बीजेपी बूथ अध्यक्ष संजय दास को गोली मारी गई है. हालांकि, वह खतरे बाहर हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










