
बंगाल: दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत, अगस्त में मनाया जाना था 27वां जन्मदिन
AajTak
पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत हो गई है. बाघ पर मगरमच्छ ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था. इसके बाद से उसे टाइगर पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था. बाघ की उम्र करीब 27 साल थी. अगले महीने उसका जन्मदिन मनाया जाना था.
दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत हो गई है. राजा नाम के इस बाघ को पश्चिम बंगाल स्थित अलीपुरद्वार के टाइगर पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था. बाघ की उम्र 26 साल, 10 महीने और 18 दिन थी. बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को 'राजा' का 27वां जन्मदिन मनाया जाना था और वन विभाग की ओर से राजा के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी भी कर ली गई थी.
2006 में मगरमच्छ के हमले में हुआ था घायल
वन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि साल 2006 से राजा नाम के इस बाघ को सुंदरवन से घायल हालत में पकड़ा गया था. तब से इसे टाइगर पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था. वन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि सुंदरवन में मातला नदी पार करने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया था जिससे राजा का पिछला हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित सुंदरबन में बाघों की संख्या 96 थी. राजा की मौत के बाद ये संख्या घटकर 95 हो गई है. चार साल बाद नवंबर 2019 से लेकर जनवरी 2020 तक बाघों की गणना कराई गई थी. गणना में सुंदरवन में 96 बाघों के होने की जानकारी मिली थी. इससे पहले सुंदरवन में 88 बाघों के होने का अनुमान लगाया गया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








