
बंगाल: टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका, बीजेपी के प्रदर्शन के बीच बशीरहाट में धारा 144 हटाने का आदेश
AajTak
उत्तरी 24 परगना के बशीरहाट में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक मार्च करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. झड़प उस समय हुई जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया. इससे पहले इलाके में धारा 144 लगा दी गई थी.
पश्चिम बंगाल सरकार को बड़ा झटका देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने बशीरहाट में एसपी ऑफिस के आसपास लगाई गई धारा 144 हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस जय सेनगुप्ता ने संदेशखाली में एक मामले की सुनवाई करते हुए इलाके से धारा 144 हटाने का आदेश दिया है. वहीं हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का स्वत: संज्ञान लिया है.
न्यायमूर्ति अपूर्ब सिन्हा रॉय ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इस संबंध में राज्य, वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है.
न्यायाधीश ने कहा कि वह संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न और कानूनी औपचारिकताओं और कानूनों का उल्लंघन करके आदिवासियों की जमीन छीनने की मीडिया रिपोर्टों से बहुत दुखी और परेशान हैं. अदालत ने निर्देश दिया कि राज्य, पुलिस महानिरीक्षक, बारासात रेंज के डीआइजी, पुलिस अधीक्षक और उत्तर 24 परगना जिले के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया जाए. मामले की सुनवाई 20 फरवरी को होगी. न्ययमूर्ति सिन्हा रॉय ने मामले में हाईकोर्ट की सहायता के लिए अधिवक्ता जयंत नारायण चटर्जी को न्याय मित्र नियुक्त किया.
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोर्ट की टिप्पणी के बारे में बोलते हुए कहा, "अदालत की प्रारंभिक टिप्पणी संतोषजनक है. वे बीजेपी को वहां प्रवेश करने से रोकना चाहते हैं. इसलिए हमने आज अदालत का दरवाजा खटखटाया ताकि हमें वहां जाने की अनुमति मिल सके."
दरअसल, उत्तरी 24 परगना के बशीरहाट में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक मार्च करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. झड़प उस समय हुई जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया. ट्रेन से बशीरहाट रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत भाजपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया था.
बता दें कि संदेशखाली में महिलाओं ने टीएमसी नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न और जबरन जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. महिलाओं शाजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. इन्हीं प्रदर्शनकारी महिलाओं का समर्थन करने के लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता संदेशखाली जाना चाहते थे. संदेशखाली बशीरहाट थाना क्षेत्र में पड़ता है. बीजेपी नेताओं ने बशीरहाट एसपी ऑफिस का घेराव करने का ऐलान किया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






