
बंगाल: जानिए क्या है कल्याणी एम्स भर्ती घोटाला मामला, जिसमें बीजेपी के 8 नेताओं पर दर्ज है केस?
AajTak
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी का नाम सामने आने के बाद ममता सरकार बीजेपी के निशाने पर है. वहीं कल्याणी एम्स भर्ती घोटाले में बीजेपी विधायकों-सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद बीजेपी अब टीएमसी के निशाने पर आ गई है.
पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाला अभी चर्चा में बना हुआ है. इस बीच कल्याणी एम्स में भर्ती को लेकर शुरू सीआईडी की जांच तेज हो गई है. सीआईडी ने सोमवार को इस मामले में बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखर दाना की बेटी से उनके ही घर पर घंटों पूछताछ की. बांकुरा से भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव से बेटी मैत्री दाना को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है.
भर्ती में घोटाले को लेकर करीब एक महीने पहले कल्याणी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसे बाद सीआईडी ने मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए पिछले हफ्ते नदिया के चाकदा से बीजेपी विधायक बंकिम घोष की बहू अनसूया घोष धर से पूछताछ की थी. इस मामले में बीजेपी के कई नेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है.
केंद्रीय मंत्री समेत BJP के 8 नेताओं पर FIR
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरीफुल इस्लाम नाम के शख्स ने एक महीने पहले एम्स में कथित घोटाले की FIR दर्ज कराई थी. इसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार और सांसद जगन्नाथ सरकार सहित आठ भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं. भाजपा विधायक नीलाद्रि शेखर दाना और बंकिम चंद्र घोष का नाम भी FIR में लिखा गया है.
आरोप लगाया गया कि इन नेताओं ने नादिया जिले के कल्याणी में केंद्र सरकार द्वारा संचालित मल्टीस्पेशलिटी एम्स अस्पताल में अपने परिचित लोगों को नियुक्त करने के लिए अपने पदों का दुरुपयोग किया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक नीलाद्रि शेखर दाना की बेटी को भर्ती परीक्षा में शामिल हुए बिना ही स्वास्थ्य संस्थान में 30,000 रुपये महीने की सैलरी पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दी गई.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







