
बंगाल के हालात पर अमित शाह-जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद आज पीएम मोदी से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी
AajTak
अमित शाह से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ाया था और चुनाव जीतने के बाद मुझे विपक्ष का नेता बनाया है. उसके लिए मैं उनका धन्यवाद देने आया था.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान शुभेंदु ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा के मसले पर चर्चा की. इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. शुभेंदु 9 जून को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ाया था और चुनाव जीतने के बाद मुझे विपक्ष का नेता बनाया है. उसके लिए मैं उनका धन्यवाद देने आया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











