
बंगाल के बीरभूम में क्यों भड़की हिंसा, क्या हुआ था सोमवार की रात? चश्मदीदों की जुबानी हिंसा और पलायन की कहानी
AajTak
Birbhum violence: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद फैली हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा फैल गई. यहां गुस्साई भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं. बीजेपी ने राज्य में हो रही राजनीतिक हिंसाओं को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज रामपुरहाट में हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगा. इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले में आज सुनवाई करेगी. आईए जानते हैं कि आखिर रामपुरहाट में हिंसा क्यों फैली और वहां पलायन क्यों होने लगा है?
कैसे फैली हिंसा ?
बीरभूम के रामपुरहाट में फैली हिंसा की वजह टीएमसी नेता की हत्या बताई जा रही है. रामपुर हाट में सोमवार को टीएमसी पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी. उनपर सोमवार रात को बम फेंका गया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद गुस्साई भीड़ एक दर्जन से ज्यादा घरों में आग लगा दी. आग लगने से 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
बंगाल: 1 दर्जन घर जले-8 की मौत-11 गिरफ्तार, जानिए बीरभूम हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआक्या कहते हैं चश्मदीद?
इस हादसे में जिंदा बची नजीरा बीबी ने बताया कि हम सो रहे थे. तभी हमने धमाकों की आवाज सुनी. कुछ लोगों ने हमारे घरों में आग लगा दी. मैं भागने में कामयाब हो गई. लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरे परिवार के बाकी लोगों के साथ क्या हुआ?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










