
बंगाल: कालियागंज में मृत लड़की का शव सड़क पर घसीटने के मामले में 4 पुलिसकर्मी निलंबित
AajTak
मालूम हो कि शुक्रवार को कालियागंज में एक लड़की का शव नहर में मिला था. उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क को ब्लॉक कर दिया था और कई दुकानों में आग लगा दी थी. शव को हटाते समय पुलिस सड़क पर उसे घसीटती हुई नजर आई. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया था.
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज में पिछले हफ्ते एक नाबालिग लड़की के शव को कथित तौर पर सड़क पर घसीटने के मामले में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चार ASI में से तीन कालियागंज थाने और एक रायगंज थाने में तैनात था.
अधिकारी ने बताया कि हमने नाबालिग लड़की का शव घसीटने की 21 अप्रैल की घटना को लेकर चार एएसआई को निलंबित कर दिया है.
मालूम हो कि शुक्रवार को कालियागंज में एक लड़की का शव नहर में मिला था. उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क को ब्लॉक कर दिया था और कई दुकानों में आग लगा दी थी. शव को हटाते समय पुलिस सड़क पर उसे घसीटती हुई नजर आई. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया था.
उत्तरी दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक एम.डी. सना अख्तर ने कहा कि प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था.
हालांकि, लड़की की मां द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










