
बंगाली मुस्लिमों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, हाईकोर्ट को तुरंत सुनवाई करने का दिया निर्देश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में बांग्ला भाषी मुस्लिमों की विदेशी नागरिकता के संदेह में हिरासत और निर्वासन को लेकर सुनवाई हुई. कोर्ट ने भाषा या क्षेत्र के आधार पर निर्वासन को असंवैधानिक बताया. कोर्ट ने उच्च न्यायालयों से नागरिकता जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया.
बांग्ला भाषी मुस्लिमों को विदेशी नागरिक होने के शक में कई राज्यों में हिरासत में लेने की घटनाओं को लेकर दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच मे याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने तर्क दिया कि प्रवासी श्रमिकों, विशेष रूप से बंगाली भाषी मुसलमानों को ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जा रहा है और कुछ मामलों में, बिना किसी उचित प्रक्रिया के बांग्लादेश भेज दिया गया है.
वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि राष्ट्रीयता के निर्धारण हुए बिना देश से निकलना संवैधानिक सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कानून दोनों का उल्लंघन है.
उन्होंने कोर्ट के सामने कई ऐसे मामलों का भी हवाला दिया जहां वैध दस्तावेज रखने वाले भारतीय नागरिकों को भी सीमा पार भेज दिया गया. जिसमें से एक महिला को बाद में बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारतीय नागरिक के आधार पर गिरफ्तार भी कर लिया.
वही केंद्र की ओर से तुषार मेहता ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध निर्वासन पर विचार किया जाना चाहिए लेकिन सवाल है कि यहां प्रभावित व्यक्तियों के बजाय संस्थाएं याचिकाएं क्यों दाखिल कर रही है.
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की करीबी सैयदा हमीद ने कहा- भारत में रह सकते हैं बांग्लादेशी, बीजेपी ने साधा निशाना
हालांकि कोर्ट ने भी कहा कि केवल भाषा या क्षेत्र के आधार पर निर्वासन को उचित नहीं ठहराया जा सकता हैं. कोर्ट ने जोर देकर कहा कि किसी को भी विदेशी तय करने से पहले एक आवश्यक निष्पक्ष प्रक्रिया होनी चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










