
बंगालः 3 महिलाओं समेत 11 की मौत, दीवारें ढहीं, पेड़ गिरे...हुगली में तूफान-बारिश ने ऐसे मचाई तबाही
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार देर रात तूफान और बारिश ने भयंकर तबाही मचाई. ये तूफान-बारिश इतनी खतरनाक थी कि एक ही दिन में जिले में 3 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई. कई घरों की दीवारें ढह गईं तो कई पेड़ टूटकर गिर पड़े.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के लिए सोमवार की शाम भयानक तबाही लेकर आई. यहां देर रात आए तूफान और बारिश ने भयंकर तबाही मचाई. तेज बारिश और तूफान की वजह से एक ही दिन में 11 लोगों की मौत हो गई. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. कई लोग बुरी तरह घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. कई घरों की दीवार टूट चुकी है तो कई बड़े-बड़े पेड़ टूटकर गिर पड़े हैं. देर शाम आए तूफान और भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं. घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











