
बंगला विवाद पर बिहार में सियासी बवाल, चिराग पासवान को लेकर बोले तेजस्वी- 'हनुमान' का घर जला दिया
AajTak
Bihar Politics: पिछले दिनों एलजेपी के दिवगंत नेता रामविलास पासवान का बंगला केंद्रीय टीम द्वारा खाली करवाया गया था. रामविलास पासवान के इस बंगले में सांसद चिराग पासवान और उनका परिवार रहता था.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत एलजेपी नेता राम विलाम पासवान के बंगले को खाली करवाने के बाद बिहार में सियासी बवाल शुरू हो गया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पासवान परिवार के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है.
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, 'दिवंगत एलजेपी के संस्थापक राम विलास पासवान आखिर तक बीजेपी के साथ खड़े रहे. चिराग कहते हैं कि वह हनुमान हैं लेकिन यहां तो हनुमान के ही घर में आग लगा दी गई. ये बीजेपी का साथ देने का नतीजा है.'
तेजस्वी यादव का बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता को आवंटित किया गया सरकारी बंगला खाली कर दिया है. दरअसल, राम विलास पासवान के निधन के बाद से ही उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान 12 जनपथ स्थित बंगले में रह रहे थे और सरकार ने जिस तरीके से इस बंगले को 2 दिन पहले खाली करवाया उसको लेकर न केवल चिराग पासवान नाराज हैं बल्कि बिहार के कई सियासी दल भी उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं.
बंगला खाली करवाने के लिए सड़क पर फेंकी पासवान की प्रतिमा 12 जनपथ बंगले को खाली कराने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में देखा गया था कि बंगला खाली कराने के दौरान बी आर आंबेडकर की प्रतिमा और खुद रामविलास पासवान की तस्वीर को सड़क पर फेंक दिया गया था. संविधान निर्माता आंबेडकर और रामविलास पासवान की मूर्ति को सड़क पर फेंके जानें का भी तेजस्वी यादव ने विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि यह दलितों का अपमान है.
तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, 'ताउम्र वंचितों के हितैषी और पैरोकार रहे स्व. रामविलास पासवान का दिल्ली आवास खाली कराने गई केंद्र सरकार की टीम ने भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति व पद्म भूषण पासवान की तस्वीर को अपमानजनक तरीके से सड़क पर फेंक संविधान व दलित वर्ग का अपमान करने का कुकृत्य किया है.'
मांझी ने पीएम मोदी से की अपील वहीं दूसरी तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने 12, जनपथ बंगले पर आंबेडकर की प्रतिमा और पासवान की तस्वीर के साथ हुए अपमान को लेकर कहा कि अगर आंबेडकर की जगह अगर किसी धार्मिक पुस्तक को सड़क पर इस तरीके से फेंक कर अपमानित किया जाता है तो न जाने कितने शहरों में अब तक दंगे हो गए होते. मांझी ने ट्वीट कर मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि आंबेडकर की प्रतिमा को अपमानित करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







