
बंगला, पैसा, गाड़ी चाहने वालों के लिए UP पुलिस ने क्या ट्वीट किया?
AajTak
April Fools day 2022 Viral Memes: 1 अप्रैल दुनिया भर में लोग 'अप्रैल फूल डे' के तौर पर मनाते हैं. सोशल मीडिया पर इस खास दिन को को लेकर कई ट्वीट शेयर हो रहे हैं. वहीं कई वायरल मीम्स भी शेयर किए गए हैं. वहीं यूपी पुलिस का एक ट्वीट भी वायरल हुआ है.
April Fools day 2022 Best Viral Memes: हर साल 1 अप्रैल को आपका कोई न कोई नजदीकी प्रैंक करने की कोशिश करता है, लोग कई मर्तबा एक दूसरे से झूठ बोलकर, मजाक कर 'अप्रैल फूल डे' को मनाते हैं. 'अप्रैल फूल डे' पर इस साल भी सोशल मीडिया पर भी काफी मीम्स शेयर किए गए. वहीं यूपी पुलिस का ट्ववीट भी काफी फनी है.
यूपी पुलिस ने भी अप्रैल फूल डे के मौके पर एक ट्वीट शेयर किया, जो साइबर ठगी से बचने के लिए है. इसमें नेटफिल्कस पर आई जामतारा सीरीज का सीन शेयर किया गया है. इसमें एक शख्स लोगों को फोन कर उन्हें इनाम मिलने की बात कहता है. यूपी पुलिस का जो ट्वीट है, उसमें लिखा है-'बंगला,पैसा,गाड़ी चाहिये ? अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपना कार्ड, सीवीवी नम्बर या ओटीपी बताकर अपनी क़िस्मत का ‘JAMTA₹A’ ना करें.
यहां देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अप्रैल फूल डे को लेकर वायरल ट्वीट
ट्विटर पर भी कई मीम्स शेयर हुए हैं. एक शख्स ने एक मीम शेयर किया, इसमें लिखा है, 'आज अप्रैल फूल डे है, किसी पर भी विश्वास नहीं करना, यहां तक कि खुद पर भी यकीन न करें.'
एक और मीम एक यूजर ने शेयर किया, जिसमें उसने लिखा था ,'अगर आपका सामना आत्ममुग्ध से होता है, तो हर दिन आपके लिए अप्रैल फूल डे है.'
वहीं कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि उनके लिए अप्रैल फूल डे कुछ भी नहीं है. क्योंकि उनकी जिंदगी खुद ही एक जोक बन गई है. एक यूजर ने तो ट्वीट करते हुए ये भी लिखा कि अप्रैल फूल डे मनाने से बेहतर है कि एक पेड़ लगाया जाए, ताकि अप्रैल कूल रहे.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











