
फ्लाइट में मॉडल ने की 'भद्दी हरकत', वीडियो भी कर दिया शेयर, भड़के लोग
AajTak
एक मॉडल ने फ्लाइट के अंदर का अपना वीडियो शेयर किया. जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई. एक यूजर ने लिखा- अब लोगों के पास सेल्फ रेस्पेक्ट भी नहीं बचा है.
फ्लाइट के अंदर एक मॉडल ने अजीबोगरीब हरकत की. मॉडल ने हाथों में अंडरवियर लेकर फ्लाइट में लहराया. उन्होंने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस हरकत पर मॉडल के कुछ फैंस गुस्से में दिखे.
यह मॉडल अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर की रहनेवाली है. उनका नाम डायमंड है. उन्होंने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यहां उन्हें 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
वीडियो शेयर करते हुए डायमंड ने लिखा- यह कौन सा एयरलाइंस है? वीडियो में वह चेयर पर पीछे लेटकर आराम करती दिखीं. उन्होंने अंडरवियर को दोनों हाथों से पकड़ रखा था.
फ्लाइट में डायमंड की बगल वाली सीट पर दो यात्री भी बैठे दिखे. कई लोगों ने उनकी हरकत को घिनौना बता दिया. डायमंड के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- देखो अब लोगों के पास सेल्फ रिस्पेक्ट भी नहीं बचा है.
मॉडल ने इस वीडियो को टिकटॉक पर भी शेयर किया. जहां वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक फैन ने इस पर कमेंट किया- अब सभी लोग विक्टोरिया की सीक्रेट जान चुके हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










